महासमुन्द

कुकिंग स्पर्धा: विजेता टीम पुरस्कृत
21-Mar-2025 2:28 PM
कुकिंग स्पर्धा: विजेता टीम पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 21 मार्च। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत आयोजित जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता 2024.25 में जिले के पांचों विकासखंडों से दो-दो महिला स्वसहायता समूहों ने भाग लिया। कुल 10 समूहों ने अपने उत्कृष्ट व्यंजनों के माध्यम से स्वस्थ और संतुलित आहार का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर विनय कुमार लहंगे और जिला पंचायत सीईओ एस आलोक ने प्रतिभागियों के व्यंजनों का स्वाद चखकर उनकी सराहना की।

 उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि मध्यान्ह भोजन भी इसी तरह पौष्टिक और स्वच्छता से भरपूर हो। जिससे बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हो और स्कूल छोडऩे की दर में कमी आए। कलेक्टर विनय कुमार लहंगे ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शासकीय प्राथमिक शाला कुसगुर को 6, द्वितीय स्थान पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पासिद को 4, तृतीय स्थान पर स्वामी आत्मानंद स्कूल सांकरा को 2 हजार रुपए का  पुरस्कार प्रदान किया गया।


अन्य पोस्ट