महासमुन्द

पिथौरा पहुंचे गिरीश, कांग्रेसजनों ने किया स्वागत
20-Mar-2025 6:11 PM
पिथौरा पहुंचे गिरीश, कांग्रेसजनों ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 20 मार्च। छग खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गिरीश देवांगन का कांग्रेस नेता एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में शानदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

छग खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गिरीश देवांगन का महासमुंद जिले के प्रवास के दौरान पिथौरा आगमन पर जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश यादव एवं पिथौरा ब्लॉक के समस्त कांग्रेसजनों के द्वारा स्वागत किया गया।

इसके पश्चात गिरीश देवांगन ने कहा-मेरे लिए ख़ुशी की बात है कि महासमुंद जिले के प्रवास के दौरान आप लोगों के बीच में आने का अवसर मिला और आप सभी कांग्रेसजनों के द्वारा जो स्वागत स्नेह और प्यार मिला इसके लिए मैं पिथौरा के कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करता हूँ।

 

पिथौरा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रदेश में जबसे भारतीय जानता पार्टी की सरकार आई है। हमारे छतीसगढ़ प्रदेश के किसान मजदूर बेरोजगार सभी लोग इस सरकार से त्रस्त हैं। किसान के साथ-साथ हमारे प्रदेश की विवाहित महिलाएं भी अपने आपको ठगा महसूस कर रही हैं क्योंकि भारतीय जतना पार्टी ने चुनाव के पूर्व सभी विवाहित महिलाओं को 12000 रुपये सालाना देने की घोषणा की थी लेकिन सरकार बनने के पश्चात उसने कई सारे नियम कानून ला करके विवाहित महिलाओं को ठगने का काम किया है।

मैं समस्त कांग्रेसजनों से कहना चाहूँगा कि अभी से हमको कमर कस लेना है और आने वाले विधानसभा के चुनाव में फिर से छत्तीसगढ़ में किसान, मजदूर, युवा एवं महिलाओं की सरकार कांग्रेस पार्टी की सरकार बनानी है।

इस दौरान उनके साथ महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आलोक चंद्राकर भी साथ थे।

 

इस अवसर पर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव, अनंत सिह वर्मा, नरेंद्र सेन, नंदू राजपूत, फिरोज ख़ान, काशीराम शर्मा, कार्तिकराम ठाकुर, राजू सिन्हा, शैलेन्द्र डड़सेना, कौशल रोहिल्ला, गौतम साहू, मनीष अग्रवाल, राकेश दीक्षित, कमलेश बारीक, गेंदा साहू, हराधन प्रधान, थानू सिन्हा, निक्कू डड़सेना, गोलू सिन्हा, सहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट