महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 मार्च। नगर पंचायत बसना उपाध्यक्ष पद के लिए संपन्न हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शीत गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इरफान गिगानी इल्लू को 2 वोटों से परास्त कर जीत हासिल की है।
मंगलवार को निर्धारित समयानुसार नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। नगर पंचायत बसना के कुल 15 पार्षदों में से 11 पार्षदों ने मतदान किया। वहीं पंचायत अध्यक्ष डॉ. खुशबू अग्रवाल ने अपना वोट डाला।
उपाध्यक्ष पद के लिए शीत गुप्ता और इरफान गिगानी ने नामांकन दाखिल किया। समयावधि में दो नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। अल्फा बेटिकल आधार पर उपाध्यक्ष पद हेतु सफेद पेपर में मत पत्र निर्धारित प्रपत्र ख में 16 सेट उपाध्यक्ष पद हेतु तैयार किया गया। पश्चात पंचनामा में हस्ताक्षर कराकर मतपेटी को सीलबंद किया गया। उपाध्यक्ष पद हेतु नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ खुश्बू अग्रवाल सहित 12 सदस्यों ने मतदान किया। कुल 16 मतों में 12 मत पड़े। चार पार्षद अनुपस्थित रहे। पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार खाण्डे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा सभी सदस्यों की उपस्थिति में सीलबंद लिफाफा खोला गया।