महासमुन्द

टुपेश को पीएचडी
19-Mar-2025 2:20 PM
टुपेश को पीएचडी

महासमुंद,19 मार्च। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के अन्तर्गत राजनीति विज्ञान विभाग शोध केन्द्र शासकीय महाप्रभु  वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद मेंं शोधार्थी टुपेश कुमार कोसमा ने कांकेर जिले में अनुसूचित जनजाति महिलाओं का राजनीतिक सशक्तिकरण एवं पंचायतीराज व्यवस्था,भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के विशेष संदर्भ में शोध निर्देशक डॉ .मालती तिवारी के मार्गदर्शन में 8 मार्च को पूरा किया। जिसकी अधिसूचना विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा 18 मार्च 2025 को जारी कर दी गई है। शोध के विषय विशेषज्ञ के रूप में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर मध्यप्रदेश के प्राध्यापक डॉ.विवेक मिश्रा उपस्थित थे। शोधार्थी ने कांकेर जिले के भानुप्रतपपुर जनपद पंचायत  के 52 ग्राम पंचायतों में से 10 मॉडल ग्राम पंचायतों का चयन किया था। 

शोध के दौरान के किये गए अध्ययन का पीपीटी के माध्यम से पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के अर्थशास्त्र विभाग में प्रस्तुतीकरण हुआ। इस विशेष उपलब्धि पर कालेज के प्राचार्य डा. ज्योति पांडे, डॉ अनुसुइया अग्रवाल समेत सभी प्रोफेसरों ने बधाईयां दी हैं। कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी विजय कुमार मिर्चे ने किया। 


अन्य पोस्ट