महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 मार्च। हर रोज बढ़ रही गर्मी के चलते जिले में अभी से ही जल संकट शुरू हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में निस्तारी का एक प्रमुख साधन तालाब होता है, जो कई स्थानों पर पूरी तरह सूख गया है।
अत: अंदाजा है कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर लोगों को निस्तारी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यदि अभी से ही पानी की कमी दूर करने के लिए समुचित उपाय नहीं किये गए तो गर्मी बढऩे पर कहीं-कहीं विकराल स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यह तस्वीर सरायपाली क्षेत्र स्थित ग्राम सेमलिया के तालाब की है, जो पदमपुर मार्ग पर मुख्य सडक़ के किनारे ही स्थित है। अभी मार्च का एक पखवाड़ा ही बीता है और यह पूरी तरह से सूख गया है। विगत कुछ वर्षों पूर्व तक यह तालाब गर्मी के दिनों में भी भरा रहता था, लेकिन अब यह आगामी तीन-चार महीनों तक पूरी तरह सूखा रहेगा। ऐसी स्थिति अन्य गांवों में भी देखने के लिए मिल सकती है।