महासमुन्द

जपं महासमुंद में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व सदस्यों ने ली शपथ
13-Mar-2025 3:05 PM
जपं महासमुंद में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व सदस्यों ने ली शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,13 मार्च। जनपद पंचायत महासमुंद के प्रांगण में नव.निर्वाचित अध्यक्ष,् उपाध्यक्ष,जनपद सदस्यों का प्रथम सम्मिलन का आयोजन किया  गया।

उक्त सम्मिलन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महासमुंद बी एस मंडावी ने समस्त नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ  दिलाई। अध्यक्ष दिशा रामस्वरूप दीवान एवं उपाध्यक्ष हुलसी जितेन्द्र चन्द्राकर ने शपथ ली। जनपद सदस्यों में दसरी बाई ध्रुव, योगेश्वरी साहू,  गजल विक्रम महिलांग, अंजली खैरवार, प्रियंका लवेश ढीढी, विष्णु साहू, विजय लक्ष्मी जांगड़े, संगीता राहुल चन्द्राकर, सुधा योगेश्वर चंद्राकर,  महेन्द्र साहू, संतोष कुमार साहू, नीता तुलाराम साहू, निधि लोकेश चन्द्राकर, पुष्पा बाई रूपलाल ध्रुव, सृष्टि मोहित ध्रुव, रूपकुमारी खिलावन सिंह  ध्रुव, अश्वनी हूमन दीवान, रोशन कुमार पटेल, सुषमा टण्डन, धनेश गायकवाड़,तिजन गब्बर साहू, बलविन्दर सिंह सीटू एवं कौशिल्या ठाकुर

शामिल के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, पूनम चन्द्राकर पूर्व राज्यमंत्री, डा. विमल चोपड़ा पूर्व विधायक,नरेन्द्र गिरी सांसद प्रतिनिधि, दिग्विजय साहू,प्रशांत श्रीवास्तव पूर्व सदस्य राज्य युवा आयोग आदि उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट