महासमुन्द

विपक्षी आवाज को दबाने ईडी-आईटी का दुरुपयोग भाजपा की पुरानी आदत-विनोद चंद्राकर
12-Mar-2025 2:49 PM
विपक्षी आवाज को दबाने ईडी-आईटी का दुरुपयोग भाजपा की पुरानी आदत-विनोद चंद्राकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 12 मार्च। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघल के घर ईडी की छापेमारी की पूर्व संसदीय सचिव व  महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कड़ी निंदा करते हुए राजनीतिक षडय़ंत्र का हिस्सा बताया है। श्री चंद्राकर ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी की सरकार विपक्ष की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने ईडीए आईटी का दुरुपयोग कर रही है। श्री चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ पूरे देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए मजबूती से अपनी आवाज बुलंद की है। जिससे घबराकर भाजपा द्वारा ईडी की छापेमारी कर  डराने का प्रयास किया जा रहा है।

श्री चंद्राकर ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निशाना बनाया जा

रहा है। विधानसभा में कवासी लखमा ने सवाल किया तो उन्हें जेल भेज दिया गया। पूर्व सीएम  भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों के अधिकार व हक की लड़ाई लड़ते हुए आवाज बुलंद किया था। जिससे विधानसभा में भाजपा के झूठ का पर्दाफाश हो गया। आवास योजना, सडक़ निर्माण सहित विभिन्न जनहित के सवाल विस में श्री बघेल ने दागे थे। भाजपा पूरी तरह प्रदेशवासियों के सामने बेनकाब हो गया था। इसी राजनतिक द्वेष के चलते श्री बघेल को ईडी के माध्यम से परेशान किया जा रहा है। पूरे देश में यही चल रहा है। भाजपा के भ्रष्टाचार

जनता की आवाज बनने वाले लोकतंत्र के प्रहरी को इसी तरह परेशान करने का काम भाजपा कर रही है। श्री चंद्राकर ने कहा कि श्री बघेल को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है।

उनकी लोकप्रियता से घबरा कर भाजपा ने पहले भी श्री बघेल को परेशान करने के ईरादे से झूठे मामले में फंसाया था। अब वे प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष थे तब रमन सरकार उनके पीछे राज्य की एजेंसियों को लगा कर रखी थी। उनके पैतृक गांव में खेत को नापने रमन सरकार ने भरी

बरसात में राजस्व का पूरा दल भेजा था तथा भिलाई स्थित उनके मकान को नापने के लिए दल भेजा। श्री बघेल सहित उनकी स्व. माता, उनकी पत्नी

को ईओडब्ल्यू में बिठाकर रखा। भाजपा के इन्हीं हरकतों को देखकर प्रदेशवासियों ने 2018 में भाजपा को सत्ता से बेदखल किया था।


अन्य पोस्ट