महासमुन्द

महाविद्यालय में महिला दिवस
12-Mar-2025 2:39 PM
महाविद्यालय में महिला दिवस

महासमुंद,12मार्च। प्राचार्य प्रो.अनुसुइया अग्रवाल के निर्देशन में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श  महाविद्यालय में महिला दिवस का  आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य समेत प्रोफेसरों ने महिला दिवस के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के गणित के अतिथि व्याख्याता निलेश कुमार तिवारी ने तथा आभार प्रदर्शन महाविद्यालय में अंग्रेजी के अतिथि व्याख्याता संजय कुमार ने किया।

इस कार्यक्रम  के दौरान महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रतिमा चंद्राकर, रवि देवांगन, डा. ग्लैडिस एस मैथ्यू, मुकेश कुमार सिन्हा, माधुरी दीवान, शिखा साहू,  निलेश तिवारी, तृपेश साहू, शेष नारायण साहू, जगतारण दास बघेल, नानक साहू, कौशल साहू एवं सविता तुर्के उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट