महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 मार्च। नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने मंगलवार को पूजा-अर्चना कर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों ने तिलक, बंधन, और गजमाला पहनाकर अध्यक्ष का आत्मीय पूर्ण स्वागत किया और प्रणाम महासमुंद छायाचित्र भेंट किया।
युवा अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब मिलकर शहर विकास की एक लंबी रेखा खींचेंगे। हम सभी एकजुट होकर एक टीम के रूप में काम करेंगे।
शहर में पानी सफाई और मूलभूत सुविधा के लिए आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए।
इस अवसर पर जय किशन सोनी, ललित साहू, शुभम सोना, कृष्ण कुमार वैष्णव, गुमान ध्रुव, मुरारी साहू, अनुराग गुप्ता, चंद्रशेखर पाटकर, महेंद्र जगत, मेहुल निषाद, विशाल सचदेवा तथा नगर पालिका राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने उपस्थित थे।