महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 मार्च। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुये सामाजिक कार्यकर्ता एवं सामुदायिक प्रशिक्षक हेमलता राजपूत ने जानकारी है कि 9 मार्च को बोडऱाबांधा में 30 गांवों की 400 महिला कृषकों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर थे।
उन्होंने राष्ट्र समाज में महिलाओं के भूमिका का क्या महत्व बताया। जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर चंद्राकर ने भी समाज में महिलाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। अन्य वक्ता जनपद सदस्य ममता साहू, ग्राम पंचायत तुसदा सरपंच हेमलता साहू, आमाकोनी सरपंच मीरा दीवान,सुशीला अलखराम साहू सरपंच डुमरडीह कौशल्या ठाकुर, सरपंच ग्राम पंचायत बोकरामुड़ाकला, प्रमोद साहू सरपंच अमेठी, कृष्ण कुमार दीवान सरपंच ढोंगा, रूप सिंग बरिहा सरपंच बोडऱा बांधा, नरेन्द्र ध्रुव सरपंच जुनवानीखुर्द, जनपद सदस्य झामीन ठाकुर प्रतिनिधि शौरी सर विशेष रुप से उपस्थित थे। उपस्थित सभी ग्राम पंचायत सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों को स्वागत श्रीफल और गमछा, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।