महासमुन्द

बकायादारों की काटी बिजली
11-Mar-2025 2:52 PM
बकायादारों की काटी बिजली

महासमुंद,11मार्च। महासमुंद जिले में बिजली वितरण कंपनी लंबित बिजली बिल बकायादार उपभोक्ताओं पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कल सोमवार को अधीक्षण अभियंता वी बी एस कंवर के निर्देशन में टीम गठित कर राजस्व वसूली के लिए खट्टी वितरण केंद्र अंतर्गत बिजली बिल के लिए लंबित बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं का सामहिक रूप से लाइन विच्छेदन किया गया है। कल अधीक्षण अभियंता वी बी एस कंवर के निर्देशन में टीम गठित कर राजस्व वसूली के लिए खट्टी वितरण केंद्र अंतर्गत बिजली बिल उपभोक्ताओं का सामूहिक रूप से लाइन विच्छेदन किया गया है। इस हजार 179 रुपए वाले 86 उपभोक्ताओं को जिनमें नूतन चंद्राकर निवासी बेलसोंडा, चंदनलाल देवांगन अछरीडीह, कारण सिंघ, पुराणिक साहू मुड़ेंना,राजेश साहू अछोला, तेमन लाल चंद्राकर, चूणामणि चंद्राकर, इंदल सिंह परसवनी, तरेंन साहू बिरकोनी व अन्य शामिल हैं।

कुल 16 उपभोक्ताओं से 3 लाख 617 रुपए का भुगतान प्राप्त हुआ है। अधिकारी ने कहा है कि राजस्व वसूली की कार्रवाई निरंतर आगे भी जारी रहेगी। लाइन विच्छेदित उपभोक्ताओं ने यदि अनधिकृत लाइन जोड़ी जाती है तो विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138 के तहत कार्यवाही किया जाएगा। उपभोक्ता असुविधा से बचने के लिए बकाया बिजली बिल की राशि हर माह भगतान करें।


अन्य पोस्ट