महासमुन्द

नशे में पिता से मारपीट, केस दर्ज
11-Mar-2025 2:51 PM
नशे में पिता से मारपीट, केस दर्ज

महासमुंद,11मार्च। बसना थाना अंतर्गत ग्राम जाड़ामुड़ा में एक शराबी बेटे ने शराब के नशे में अपने पिता से गाली गलौच कर मारपीट की। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर ली है। ग्राम जाड़ामुड़ा निवासी कपुरचंद प्रधान ने बताया कि तीन भाइयों वे वह सबसे छोटा है। उसके दो बड़े भाई संकिर्तन प्रधान व कीर्तन प्रधान है। बीते 7 मार्च 2025 को रात में खाना खाकर अपने कमरे में सो रहे थे। तभी रात 10 बजे झगड़ा विवाद होने का आवाज बाहर निकल कर देखा तो उसके बड़े भाई कीर्तन प्रधान के घर से आवाज आ रही थी।  जाकर देखा तो उसके बड़े भाई संकिर्तन प्रधान का लडक़ा हेमराज प्रधान शराब के नशे में कीर्तन प्रधान के घर आया हुआ था। घर वालों व संकीर्तन प्रधान के साथ गाली गलौज कर झगड़ा विवाद कर रहा था। जिसे कपूरचंद ने मना किया। इस पर हेमराज प्रधान ने तुम कौन होते हो कहकर मां-बहन की गाली दी।

अपने हाथ में रखे मोबाइल फ ोन से फेंक कर मारा। जिससे कपूचंद के सिर में चोंट आई है। झगड़ा विवाद व मारपीट को कपूरचंद का भतीजा उमेश प्रधान व गांव के विक्रम प्रधान ने देखा और सुना है। बाद में डायल 112 को फ ोन कर घटना के संबंध में जानकारी दी गई।


अन्य पोस्ट