महासमुन्द
गोस्वामी समाज का होली मिलन 16 को
11-Mar-2025 2:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,11मार्च। छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज जिला इकाई का होली मिलन कार्यक्रम 16 मार्च को ग्राम लभरा कला स्थित रामेंद्र प्रकाश गिरि के निवास स्थान पर आयोजित किया गया है।
समाज के जिला अध्यक्ष तोषण गिरि गोस्वामी ने बताया कि होली मिलन का कार्यक्रम पारंपरिक रूप से रंग.गुलाल लगाकर तथा नगाड़े की थाप पर फाग गीत गायन के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर समाज के विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले सदस्यों तथा पदाधिकारियों का सम्मान भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के लिए शंकर पुरी, ओमप्रकाश पुरी, हुलास गिरि, डिगेंद्र गिरि, यशवंत गिरि,देव गिरि, डोगेंद्र गिरि आदि तैयारी में जुटे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे