महासमुन्द
एकल विद्यालय में मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
11-Mar-2025 2:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 मार्च। एकल विद्यालय रामसागरपारा पटेवा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं को एकल विद्यालय के आचार्या तरुण ठाकुर की ओर से पेन, बिस्कुट देकर सम्मानित किया। श्रीमती ठाकुर ने पालकों से कहा कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन एकल विद्यालय भेजें ताकि वे भारत की संस्कृति से जुड़ सके। कार्यक्रम में स्नेह सम्पर्क परिवार कार्यकत्र्ता लच्छनी ठाकुर, वार्ड पंच कामिन ठाकुर, मोंगरा ध्रुव, मितानिन हार बाई, जयंती बाई आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे