महासमुन्द

इंस्पायर अवार्ड सूची में बसना से 12 छात्रों के प्रोजेक्ट का चयन
10-Mar-2025 4:41 PM
इंस्पायर अवार्ड सूची में बसना से 12 छात्रों के प्रोजेक्ट का चयन

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
महासमुंद, 10 मार्च।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा इंस्पायर अवार्ड की सूची जारी की गई। जिसमें बसना ब्लॉक से कुल 12 छात्रों के प्रोजेक्ट का चयन किया गया है। चयनित नवाचारी प्रोजेक्ट्स को विज्ञान, प्रौद्योगिकी मंत्रालय से प्रति छात्र 10 हजार रुपए जारी किये जायेंगे। बसना से चयनित छात्र-छात्राओं को कुल मिलाकर 1 लाख 20 हजार रुपए प्राप्त होंगे।

बीईओ जेआर डहरिया, बीआरसीसी पूर्णानंद मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जिला विज्ञान परिषद महासमुंद के ब्लॉक नोडल प्रेमचंद साव के नेतृत्व में 6वीं से 8वीं तक तक के छात्र-छात्राओं के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिनका बसना में सर्वाधिक संख्या में ऑनलाइन पंजीयन कराया गया था। योजना के तहत विकासखंड से प्राय: सभी पूर्व माध्यमिक शाला एवं हाईस्कूल से रिकॉर्ड 500 के लगभग ऑनलाइन पंजीयन ब्लॉक नोडल नेतृत्व में करवाया गया था।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चंदखुरी से खूशबू साहू, रसोड़ा से अनिरोध बारिक, कुड़ेकेल से अर्चना पटेल, बंसुला से खूशबू साव, चिमरकेल से वासुदेव सिदार, बिछिया से बनिता रॉय, कोलिहादेवरी से त्रिलोकी राणा, ढूटीकोना से रोहिणी साहू, दुर्गापाली से मिथिला पटेल, बेलटेकरी से सूर्यकांती, हाई स्कूल नौगड़ी से पिंकी पटेल, हायर सेकेण्डरी दुलारपाली से अरमान साहू चयनित हुए हैं।

विद्यार्थी इस अवॉर्ड की राशि 10 हजार में से अपने नवाचारी आइडिया को प्रोटोटाइप में बदलने का कार्य करेंगें और जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी प्रस्तुति देंगे। चयनित छात्र-छात्राओं एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी मोहनराव सावंत, जिला नोडल अधिकारी हेमेंद्र आचार्य, विज्ञान परिषद के जिला जगदीश सिन्हा, जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा, सहायक संचालक सतीश नायर, नंदकिशोर सिन्हा, विकास खंड शिक्षा अधिकारी जेआर डहरिया, विकास खंड स्रोत समन्वयक पूर्णानंद मिश्रा, महासमुंद ब्लॉक नोडल खेमराज साहू, बागबाहरा ब्लॉक नोडल सुबोध कुमार तिवारी, पिथौरा ब्लॉक नोडल विवेक वर्मा, बसना ब्लॉक नोडल प्रेमचंद साव, सरायपाली ब्लॉक नोडल निर्मल प्रधान, बसना सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी व्ही.के. शुक्ला, बद्री विशाल जोल्हे, लोकेश्वर सिंह कंवर सहित सभी प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों ने हर्ष व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट