महासमुन्द

डोंगरीपाली में सरपंच किरण और उपसरपंच वीरेंद्र चौधरी बने
10-Mar-2025 2:52 PM
डोंगरीपाली में सरपंच किरण और उपसरपंच वीरेंद्र चौधरी बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 10 मार्च। स्थानीय जनपद पंचायत क्षेत्र के चर्चित ग्राम पंचायत डोंगरीपाली में सरपंच पद पर किरण दुलीकेशन साहू एवम उपसरपंच पद पर वीरेंद्र चौधरी विजय हुए है।दोनों ही भाजपा समर्थित बताये गए है।

त्रिस्तरीय पंचायती राज में पहले सरपंच एवं उसके बाद उपसरपंच पद का निर्वाचन संपन्न हुआ, चुनाव में सरपंच पर पर किरण दुलीकेशन साहू ने शानदार जीत दर्ज की थी।विगत शनिवार को उपसरपंच चुनाव में भी भाजपा समर्थित वीरेंद्र चौधरी ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेसी नेता गंगाधर बरिहा के सुपुत्र अमितेश बरिहा को हराकर उपसरपंच पद हासिल किया। इस चुनाव में वीरेंद्र चौधरी को 07 मत, जबकि अमितेश बरिहा को 05 मत प्राप्त हुए।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत डोंगरीपाली की सरपंच किरण दुलीकेशन साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंचायत का समुचित विकास ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पंचगणों एवं ग्रामवासियों से अपील की कि वे आपसी एकता और समर्पण के साथ ग्राम पंचायत को एक आदर्श पंचायत बनाने में सहयोग करें। उन्होंने नव-निर्वाचित उपसरपंच वीरेंद्र चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि पंचायत में विकास योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।


अन्य पोस्ट