महासमुन्द

सोहन बने शीतला समिति के अध्यक्ष
10-Mar-2025 2:44 PM
सोहन बने शीतला समिति के अध्यक्ष

पिथौरा, 10 मार्च। नगर में स्थानीय स्तर के धार्मिक कार्यक्रमों एव नवरात्र में शीतला माता की सेवा के लिए वर्षों पूर्व गठित समिति में इस बार सोहन निषाद को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।ज्ञात हो कि उक्त समिति नगर में विवादों में उलझे परिवारों को एक करने का काम भी करती है।कल रविवार को शीतला मन्दिर प्रांगण पुरानी बस्ती में नगरवासियो की एक बैठक रखी गयी थी।इस बैठक में आगामी नवरात्रि आयोजन के साथ पुरानी समिति का कार्यकाल समाप्त हिने के बाद नई समिति गठन पर विचार किया गया।अंतत: शीतला मन्दिर में हमेशा से सेवा देने वाले सोहन निषाद को अध्यक्ष बनाया गया है।इसके अलावा कोषाध्यक्ष के पद पर विजय दीक्षित सचिव के पद पर इंदेश्वर सिंहा का नाम सर्वसम्मति से चयन किया गया।


अन्य पोस्ट