महासमुन्द
नवाचार बालिकाओं के समग्र विकास के लिए दुर्गा इकाई गठित
09-Mar-2025 4:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 9 मार्च। महासमुंद जिले में बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, खेल, अधिकारों, समानता एवं सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने के उद्देश्य से निदान सेवा परिषद द्वारा दुर्गा नामक इकाई का गठन किया गया है। कहा जा रहा है कि इस 13 सदस्यीय इकाई के माध्यम से बालिकाओं के समग्र विकास के लिए सतत अभियान चलाया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बेटियों के सपनों को उड़ान देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिले के ग्राम मचेवा से स्कूली बालिकाओं के लिए कोचिंग व्यवस्था प्रारंभ की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे