महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 मार्च। शनिवार को जिला मुख्यालय महासमुंद के जिला न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में खंडपीठ क्रमांक.02, के समक्ष दाम्पत्य जीवन निर्वहन के पुर्नस्थापन संबंधित मामला जो कि महासमुंद कुटुम्ब न्यायालय में लंबित था। जिसमें पीठासीन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार सोनवानी ने समझाईश दी। उनसे प्रेरित होकर दंपत्ति ने एक साथ रहने के लिए सहमति व्यक्त की। उक्त प्रकरण खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम खल्लारी भीमखोज निवासी प्रमिला बाई निषाद उम-.24 वर्ष (परिर्वर्तित नाम) का है। जिसका विवाह ग्राम बाना थाना खरोरा निवासी सत्यनारायण निषाद (परिर्वर्तित नाम) उम्र.27 वर्ष के साथ रीति रिवाजों के साथ 17 मार्च 2023 में हुआ था। शादी के बाद दोनों का दाम्पत्य जीवन
अच्छा था। बाद में पति ने गाली-गलौज कर मानसिक रूप से प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। जिसके कारण दोनों जून 2024 से अलग-अलग रहने लगे। यह प्रकरण परिवार न्यायालय में लंबित था। जिसे कल 8 मार्च 2025 को आयोजित नेशनल लोक अदालत के खंडपीठ के माध्यम से समझाईश एवं आपसी सुलह के माध्यम से निराकरण किया गया।
इसी प्रकार खंडपीठ क्रमांक.04 के पीठासीन अधिकारी अनिल कुमार पाडेण्य ने घेरलू हिंसा से संबंधित प्रकरण में समझौता कराई।
यह मामला हाडाबंद का है। यहां निवासी हेमलता (परिवर्तित नाम) का विवाह 17 फरवरी 2016 को हिन्दू रीति रिवाज के साथ ग्राम पोड़ गोबरा नयापारा निवासी मोहन (परिवर्तित नाम)के साथ हुआ था। वर्तमान में उनके एक पुत्र और एक पुत्री है। विवाह के दो-तीन वर्ष बाद ही उनके रिश्ते में अनबन होने लगा। पति ने चरित्र संदेह में मारपीट गाली गलौज शुरू कर दी। सामाजिक बैठक भी हुई। इस प्रकार 25 सिंतबर 2024 को मामला न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत हुआ जो कल अपील प्रकरण के रूप में खंडपीठ अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसमें समझाईश के बाद दोनों आपसी सुलह के बाद एक साथ रहने तैयार हुए। इसके अलावा खंडपीठ क्रमांक.5 के पीठासीन अधिकारी आनंद बोरकर ने घरेलू हिंसा के अंतर्गत प्रकरण 131-2022 में कल आयोजित नेशनल लोक अदालत में खंडपीठ के माध्यम से समझाईश एवं आपसी सुलह के माध्यम से प्रकरण का निराकरण किया।