महासमुन्द
महासमुंद,9मार्च। पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि प्रदेश को कर्ज में डूबाकर वाहवाही बटारने वाली भाजपा की साय सरकार अपने सवा 1 साल के कार्यकाल में ना कोई नीति बना पाई है और ना ही नई योजना। भूपेश सरकार के समय विपक्ष में रहते भाजपा ने आवास योजना को लेकर काफी शोर मचाया था। प्रदेश में अब तक सबसे अधिक आवास बनाने का श्रेय भूपेश बघेल सरकार को जाता है। विधानसभा में भाजपा के मंत्री द्वारा बताए गए आंकड़े इसका प्रमाण है। जो अवास बन गए हैंए तथा जो निर्माणाधीन हैं उन सभी को मिलाकर 18 लाख आवास के आंकड़े सामने आए हैं। जबकि भाजपा की साय सरकार केवल अपने कार्यकाल में ही 18 लाख आवास स्वीकृत होने का ढोल पीट रहे थे।
कहा कि पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के समय बनाए गए आवासों पर भाजपा श्रेय लेने से पीछे नहीं हट रही। श्री चंद्राकर ने कहा कि साय सरकार प्रधानमंत्री आवास के नाम पर प्रदेश वासियों को झूठ परोस रही है। 18 लाख आवास स्वीकृति की बात को लेकर बार.बार झूठा श्रेय लेने का प्रयास भाजपा कर रही है। 2011 के बाद से आमजनगणना नहीं हुई। 2016 के सर्वे सूची के आधार पर प्रदेश को कुल 18 लाख पीएम आवास का लक्ष्य मिला था। जिसमें रमन सिंह की सरकार के समय 2016 से 2018 तक 2 लाख 34 हजार आवास बनेए 2018 से 2023 तक भूपेश सरकार के समय पूर्ण व अपूर्ण आवासों को मिलाकर लगभग 11 लाख आवास बनाए गए। इस लिहाज से 13 लाख 34 हजार आवास बनाए जा चुके हैं। 5 लाख 66 हजार आवास और बनना है। लेकिनए भाजपा की साय सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन के समय निर्मित आवासों का भी श्रेय लेने का प्रयास कर रहा है। विधानसभा प्रश्नकाल में भाजपा के मंत्री ने भाजपाइयों के झूठ की पोल खोल दी है।