महासमुन्द

कांग्रेस ने जिला प्रशासन का पुतला फूं का
09-Mar-2025 1:48 PM
कांग्रेस ने  जिला प्रशासन का पुतला फूं का

महासमुंद,9 मार्च। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महासमुंद कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला प्रशासन महासमुंद का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाते कहा कि बागबाहरा जनपद पंचायत में कांग्रेस जनपद सदस्यों के बहुमत से डर कर जिला प्रशासन द्वारा बार.बार चुनाव तारीखे आगे बढ़ाई  जा रही है जिससे सत्ता पक्ष के लोगों के द्वारा जनपद सदस्यों को खरीद फरोख्त करके या दबाव डालकर अपने पक्ष में मतदान करने को विवश किया जा सकता है। विजयी हुए जनपद सदस्यों एवं उनके परिवार के साथ शासन प्रशासन आमनवीय व्यवहार कर रहे हैं।

बिंद्रावन क्षेत्र की जनपद सदस्य लता कुमार और घुंचापाली क्षेत्र की जनपद सदस्य मधुलिका चंद्राकर पर खुलेआम दबाव बनाने के लिए उनके परिवारों के सदस्यों को निशाना  बनाया जा रहा है। लता कुमार के पति एवं मधुलिका चंद्राकर की सास जो कि शिक्षक हैं, का ट्रांसफर 120 से 150 किलोमीटर दूर सरायपाली में कर दिया गया है। यह स्थानांतरण पूरी तरह से नियमों के खिलाफ  है। क्योंकि परीक्षाओं के दौरान शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं किया जाता।

वहीं 4 मार्च को चुनाव तय किए जाने की पश्चात 8 मार्च तक बढ़ाया गया। अब 12 मार्च कर दिया गया है। सत्तापक्ष जनपद सदस्यों की खरीद फरोख्त और दबाव बनाकर चुनाव को प्रभावित करना चाहता है। जिसमें शासन प्रशासन सत्ता के हाथों में खिलौना बने दिखाई दे रहे हंै।

               लिहाजा कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन करके जिला प्रशासन का पुतला दहन किया। इसका नेतृत्व डॉ. रश्मि चंद्राकर जिला अध्यक्ष, खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष,निखिलकांत साहू नगर पालिका अध्यक्ष,.सोमेश दवे,गुरमीत चावला प्रभारी महामंत्री,प्रदीप चंद्राकर,भरत सिंह ठाकुर,ममता चंद्राकर, निर्मल जैन,सोनम रामटेके,अक्षय राव साकरकर,पार्षद सूरज नायक,मुश्ताक खान, टोमन सिंग कागजी,जावेद चौहान,देवेश शर्मा, डॉ.तरुण साहू, बबलू महानंद, डॉ. एजाज नकवी,नितेंद्र बैनर्जी,अजय थवाईत, सचिन गायकवाड,दीपेश रामटेक, मेहुल सूचक,सन्नी महानंद, निखिल साहू,अमर परचानी,भानु सोनी इत्यादि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट