महासमुन्द
महासमुंद, 8 मार्च। सोरिद जनपद क्षेत्र क्रमांक 10 के जनपद सदस्य एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि योगेश्वर चंद्राकर ने बढ़ती गर्मी और पेयजल की गम्भीर समस्या को देखते हुए क्षेत्र के सभी जलजीवन मिशन कार्य को पूर्ण कर केंद्र सरकार की अति महत्वपूर्ण हर घर जल योजना को सुचारू रूप से संचालित करने अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं जिन स्थानों पर पम्प करने की बात कही। साथ ही नए पम्पों की स्थापना हेतु आवश्यक धनराशि निर्धारित समय में उपलब्ध करने हेतु जलसंसाधन विभाग के को बंद पड़े पम्पों के सुधार एवम इसी तारतम्य में कांपा एवम खटटीडीह में नवीन बोर खनन हेतु निर्देशित किया। कहा कि किसी भी स्थिति में पेयजल की उपलब्धता प्राथमिकता है। न्होंने ठेकेदारों को भी निर्देश दिया कि 2 दिन के भीतर पेयजल प्रदाय प्रारम्भ करें एवम अधूरे पड़े कार्यों को पूर्ण करें। अन्यथा की स्थिति में जन आंदोलन होस कता है।
इस दौरान गोपालपुर सरपंच भुनेश्वर ध्रुव, कांपा सरपंच विकास चन्द्राकर, सचिव गैंदराम, चन्द्रशेखर दीवान, वार्ड 9 के पंच ओंकार साहू एवम ग्रामीणजन उपस्थित थे।