महासमुन्द

नए पेंशनर सदस्यों का सम्मान
07-Mar-2025 3:23 PM
नए पेंशनर सदस्यों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,7 मार्च। पेंशनर भवन में आयोजित मासिक बैठक में नए सदस्यों का सम्मान किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से चारु शीला लाल, परमानंद चंद्राकर एवं शिव प्रसाद ध्रुवंशी का अंग वस्त्र, श्रीफल एवं पुष्प माला से स्वागत किया गया। कुंवर सिंह देवांगन, अर्जुन लाल साहू, रामकुमार

चंद्राकर, महेश कुमार शर्मा, सुग्रीव प्रसाद तिवारी, रामलाल साहू, तेजराम साहू का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर संरक्षक हरक राम चंद्राकर, कुन्ती देवांगन एवं एस आर सॉरी ने भजन गाया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के वरिष्ठ पेंशनर साथी गोपाल सिंह ध्रुव,  आईडीएफसी बैंक शाखा महासमुंद के बैंक मैनेजर एवं कर्मचारियों के अलावा पेंशनर साथी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट