महासमुन्द
बच्चों संग बैठकर मध्याह्न भोजन किया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,5मार्च। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा उमेश कुमार साहू द्वारा प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या आवासीय विद्यालय कोमाखान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा आवासीय विद्यालय में रहकर विद्या ग्रहण करने वाली बालिकाओं के बाल संसद की जानकारी ली गई तथा बाल संसद के सदस्यों सहित अन्य बालिकाओं से विद्यालय की व्यवस्था एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली गई। निरीक्षण पश्चात स्वयं उनके द्वारा विद्यालय की बालिकाओं के साथ मध्याह्न भोजन किया।
उन्होंने मध्यान्ह भोजन संचालित करने वाली रसोईयों को गुणवत्ता बरकरार रखने निर्देशित किया। बालिकाओं के मन में अनुविभागीय अधिकारी को अपने बीच पाकर प्रसन्नता एवं ख़ुशी थी। निरीक्षण के दौरान हरीशकांत ध्रुव तहसीलदार कोमाखान मौजूद थे।