महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 मार्च। जिले में बिजली बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं पर कंपनी लगातार कार्रवाई कर रही है। छग स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड सरायपाली संभाग ने बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व वसूली के लिए व्यापक स्तर पर अभियान निरंतर जारी है। इसमें सरायपाली संभाग क्षेत्र में डिस्कनेक्शन के लिए गठित अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमों ने छुईपाली वितरण केन्द्र में 27 फरवरी को कुल 34.94 लाख रुपए बकाया राशि वाले 147 उपभोक्ताओं व गढफुलझर वितरण केन्द्र में 28 फरवरी को कुल 15.31 लाख रुपए बकाया राशि वाले 64 उपभोक्ताओं और सागरपाली वितरण केन्द्र में 3 मार्च को कुल 23.28 लाख रुपए बकाया राशि वाले 116 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं। इसी तरह गढफ़ुलझर क्षेत्र में बिजली विच्छेदन पश्चात कुल 138 उपभोक्ताओं ने 15 लाख 61 हजार 200 रुपए और सागरपाली क्षेत्र में बिजली विच्छेदन पश्चात कुल 53 उपभोक्ताओं ने 4 लाख 50 हजार 520 रुपए का भुगतान कर दिया गया है।उक्त कार्रवाई वीबी एस कंवर अधीक्षण अभियंता महासमुंद के निर्देशन में टीके पटेल कार्यपालन अभियंता सरायपाली संभाग के गठित टीमों ने की है। इस दौरान छुईपाली क्षेत्र में बिजली विच्छेदन पश्चात कुल 42 उपभोक्ताओं ने 1 लाख 67 हजार 520 रुपए का भुगतान किया गया है। गढफुलझर क्षेत्र में बिजली कार्यपालन अभियंता टीके पटेल ने बताया कि बिजली विच्छेदन की इस प्रकार की कार्यवाही आने वाले दिनो में भी विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर जारी रहेगी। बिजली विच्छेदित उपभोक्ताओं ने यदि अनधिकृत रूप से बिजली जोड़ेंगे तो विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138 के तहत कार्यवाही किया जाएगा। असुविधा से बचने के लिए बिजली बिल की राशि का हर माह भुगतान करें। लोगों द्वारा बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर उन्हें शासन की हाफ बिजली बिल योजना का फायदा नहीं मिल रहा है और सरचार्ज की राशि बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपने बिजली बिल का शीघ्र भुगतान कर शासन की योजना का लाभ लेने की अपील की है।