महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 मार्च। पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ है। धान खरीदी से लेकर परिवहन तक यह सरकार अधिनस्थों के माध्यम से भ्रष्टाचार करने में आमादा है। समर्थन मूल्य खरीदे गए धान का परिवहन भी सरकारी संरक्षण में भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया है। सरकार के एजेंट के रूप में उच्चाधिकारियों द्वारा कुछ परिवहनकर्ताओं से मिलीभगत कर बिना निविदा बुलाए परिवहन दर दुगुने से भी अधिक बढ़ा कर करोड़ों का हेराफेरी किया जा रहा है। महासमुंदजिला सहित पूरे प्रदेश में यही खेल चल रहा है।
श्री चंद्राकर ने कहा कि धान परिवहन में उच्चािधकारियों द्वारा आर्थिक लाभ लेने भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सोसायटी से धान संग्रहण केंद्र तक लाने हेतु परिवहन निविदा मंगाई गई थी। जिस पर परिवहनकर्ताओं ने हिस्सा लिया। अनेक जिलों में 55 से 60 प्रतिशत दर आई जिस पर कार्य निरंतर चल रहा था। लेकिन महासमुंद जिले में कुछ परिवहनकर्ताओं को लाभ पहुंचाने तथा स्वयं आर्थिक लाभ उठाने की नियत से अधिकारियोंं द्वारा उक्त दर को बिना निविदा बुलाए लगभग डबल 112 प्रतिशत कर दिया गया। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि अधिकारी और कुछ परिवहनकर्ताओं द्वारा मिलीभगत कर शासन को करोड़ों का चुनाव लगाया जा रहा है।
श्री चंद्राकर ने कहा कि परिवहन में पारदर्शिता लाने यदि नियम के तहत निविदा मंगाई जाए तो तथा युनियन के माध्यम से परिवहन कार्य कराए तो करोड़ों का भ्रष्टाचार रोका जा सकता है। लेकिन सत्ता के संरक्षण में ऊपर से नीचे तक के अधिकारी इस भ्रष्टाचार में लिप्त है।
इसका खामियाजा वैधानिक रूप से धान परिवहन करने वाले ट्रक ऑनर सहित ट्रक लोडिंग.अन लोडिंग कार्य में लगे मजदूरों को भी भुगतना पड़ रहा है। मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। धान संग्रहण केंद्रों में इकरारनामा कराकर कार्य कराया जा रहा है। जिससे मजदूरों का ईपीएफ ईएसआई जमा नहीं हो रहे हैं। मजदूरों के भविष्य निधि की राशि की भी हेराफेरी अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।