महासमुन्द

डिजिटल को ध्वस्त और मोदी की गारंटी को पस्त करने वाला बजट-आलोक
04-Mar-2025 4:49 PM
डिजिटल को ध्वस्त और मोदी की गारंटी को पस्त करने वाला बजट-आलोक

महासमुंद, 4 मार्च। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सयुंक्त महामंत्री पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महासमुंद ने छ ग सरकार के बजट को आड़े हाथों लेते  हुए कहा कि एक बजट डिजिटल के नाम पर पेश किया गया था। वहीं अब मैन्युअल बजट पेश कर डिजिटल को ध्वस्त करने का प्रमाण छ ग सरकार ने दिया है। सब्ज बाग से भरे इस बजट में मोदी की गारंटी जो भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र था, वह पूरी तरह से पस्त हो गई है जिसका प्रमाण महिलाओं को 500 में गैस सिलेंडर देने की योजना का प्रावधान इस बजट में नहीं है। रानी दुर्गावती योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवार में बालिका के जन्म पर डेढ़ लाख रुपए का आश्वासन प्रमाण पत्र का प्रावधान गायब है। दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना सहित छात्रों को कॉलेज आने-जाने के लिए डीबीटी के माध्यम से मासिक ट्रैवल एलाउंस, शक्तिपीठ योजना,सरकार तुम्हर द्वार अंतर्गत डेढ़ लाख बेरोजगार युवकों को रोजगार, प्रत्येक ग्राम पंचायतों में मुक्तिधाम एवं दशगात्र घाट निर्माण, गरीब श्रेणी के छात्र इंजीनियरिंग, चिकित्सा, कानून व सी ए प्रोफेशनल शिक्षा के लिए 50 प्रतिशत छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं पर मोदी की गारंटी को पस्त करने वाला बजट है।

प्रत्येक ग्राम पंचायत में डिजिटल भुगतान की बात करने वाली भाजपा सरकार ग्राम स्तर पर डिजिटल फ्रॉड को प्रश्य देने की योजना बनाकर इस बजट में अपनी कुमंशा को जाहिर किया है।


अन्य पोस्ट