महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, , 4 मार्च। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक तथा ग्रामीण विद्यालय की परिकल्पना को साकार करने के लिए अथक परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले बागबाहरा महाविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक स्व. शम्भूप्रसाद ब्यौहार की पत्नी और आ. ल. गो. कन्या शाला (बागबाहरा) की पूर्व शिक्षिका रत्ना ब्यौहार का 28 फरवरी को रायपुर में निधन हो गया। सेवानिवृत्ति के पश्चात् स्व. रत्ना ब्यौहार ने स.शि.मं. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नि:शुल्क सेवाएं प्रदान की। उनके निधन पर सागरचंद सरस्वती शिशु परिवार ने अपनी ने चिरशांति की प्रार्थना की। शिक्षा के क्षेत्र में स्व. रत्ना ब्यौहार की उल्लेखनीय भूमिका को क्षेत्र के लिए प्रेरणास्पद बताते हुए विद्यालय के प्राचार्य नंदूराम निर्मलकर ने कहा कि उनकी स्मृति हमें सदैव ऊर्जा प्रदान करेगी। श्रद्धांजलि सभा के पश्चात विद्यालय में अध्यापन कार्य स्थगित कर अवकाश किया गया।