महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 मार्च। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद परीक्षा केंद्र क्रमांक 351 में स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर पूर्व एवं अंतिम की वार्षिक परीक्षा दो पालियों में आज से आयोजित है। जिसमें प्रथम पाली प्रात: 07 से 10 बजे आयोजित होगी। जिसमें स्नातक स्तर में बीएससी, बीएससी होमसाइंस, बी कॉम, बीसीए भाग 1, पूरक परीक्षार्थियों हेतु, बीएससी बीएससी होमसाइंस,बी काम, बीसीए भाग 2 नया पुराना पाठ्यक्रम, बीएससी, बीएससी होमसाइंस, बीकाम, बीसीए भाग 3 एवं स्नात्तकोत्तर स्तर में एम ए पूर्व-अंतिम अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी प्रा भा इतिहास संस्कृक्ति एवं पुरातत्य की परीक्षा आयोजित है।
द्वितीय पाली समय दोपहर 3से 6 बजे तक स्नात्तक स्तर बी ए भाग.1, पूरक परीक्षार्थियों हेतु, बीए क्लासिक्स भाग1 नियमित, पूरक, भूतपूर्व परीक्षार्थियों हेतु, बी ए भाग 2 नया पुराना पाठ्यक्रम, बी ए भाग 3, स्नात्तकोत्तर स्तर में एम ए. पूर्व-अंतिम, दर्शनशास्त्र, भाषाविज्ञान, संस्कृत, समाजशास्त्र, लोकप्रशासन, इतिहास, हिन्दी, एम ए एम एस सी, पूर्व-अंतिम. गणित, एमकॉम, पूर्व-अंतिम, प्राच्य संस्कृत संकाय, शास्त्री त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षा आयोजित है। विद्याथिर्यों से परीक्षा केंद्र में 30 मिनट पूर्व अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
विश्वविद्यालय के आदेशानुसार प्रात: 10.30 से 02.30 बजे तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तहत स्नातक द्वितीय सेमेस्टर एवं स्नातकोत्तर द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की कक्षाएं संचालित हो रही है। यह जानकारी प्रभारी प्राचार्य डॉ रीता पांडेय एवं एनईपी प्रभारी डॉ. ई पी चेलक ने दी है।