महासमुन्द
दुकान में आग, लाखों का सामान खाक
02-Mar-2025 4:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 2 मार्च। कोतवाली थानाक्षेत्र के रिहायशी इलाके में स्थित श्री बालाजी एजेंसी में कल सुबह पांच बजे के आसपास आग लग गई। मोहल्लेवासियों ने दुकान से धुंआ निकलता देख दुकान मालिक को सूचना दी। दुकान संचालक ने तत्काल दुकान शटर खोला और मोहल्लेवासियों के मदद से आग बुझाने का प्रयास करने लगे ।
सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पाया। तब तक लाखों रुपए के बिजली से संबंधित सामान जलकर खाक हो चुके थे।
श्री बालाजी एजेंसी के संचालक बसंत लूनिया ने बताया कि आग संभवत: शॉर्ट सर्किट से लगी है। क्योंकि दुकान के सभी बिजली के स्वीच ऑफ थे, केवल सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर ऑन था। आग से लगभग 5 से 7 लाख का सामान जल गया है।
कोतवाली टी आई शरद दुबे ने बताया कि आग लगने की सूचना पर गये थे, अभी पंचनामा नहीं हुआ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे