महासमुन्द

खुद सुधार करने के बजाय वाहन चालक को बिजली खंभा पर चढ़ाया, मौत
02-Mar-2025 3:55 PM
खुद सुधार करने के बजाय वाहन चालक को बिजली खंभा पर चढ़ाया, मौत

महासमुंद, 2 मार्च। कोलापदर फीडर उल्बा, कछारडीह में बिजली फाल्ट सुधार कार्य पर निकले बिजली कर्मचारी के वाहन चालक करम साहू की करंट से मौत हो गई।
इस मामले में पता चला है कि बिजली कर्मचारी खुद सुधार करने के बजाय अपने वाहन चालक को बिजली खंभा में चढ़ाया था, जो मौत का कारण बना। इस स्थान पर दो जगहों से बिजली खंभे में तार गुजरा था, जहां सुधार करना था वहां का बिजली बंद नहीं किया था, इसके बजाय दूसरे खंभे का बिजली बंद कर दिया था और यही उसके मौत का कारण बना। मृत युवक चार पांच माह पूर्व संविदा में चालक के रूप में कार्यरत था।
 


अन्य पोस्ट