महासमुन्द

राज्य मानस संगठन के जिला उपाध्यक्ष का स्वागत
28-Feb-2025 2:54 PM
राज्य मानस संगठन के  जिला उपाध्यक्ष का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बसना, 28 फरवरी। छत्तीसगढ़ राज्य मानस संगठन विकासखंड बसना के तत्वावधान में एक भव्य स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजन कृषि उपज मंडी प्रांगण बसना में किया गया। जिसमें बसना ब्लॉक के छत्तीसगढ़ राज्य मानस संगठन के जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार चौहान का पुष्पहार व गुलाल से भव्य स्वागत- सम्मान किया गया।

जिसमें ब्लॉक के मानस मंडलियों के सदस्यों द्वारा उनका पुष्प हार से जोशीला स्वागत किया गया। इस अवसर पर भोला विश्वकर्मा ,तेजराम साव , लोकेश कुमार साव, ताराचंद सागर, बोध राम चौहान , चौत कुमार पटेल ,बृज बिहारी जगत, दीनबंधु पटेल ,त्रिलोचन डडसेना , भुनेश्वर साहू , रामप्रसाद ,सपन दास , ग्रहण यादव , प्रिया साहू , रमेश भोई , लहाराम कर्ष , आत्माराम सिदार , भगत राम , शोभाराम तेजराम जगमोहन रामेश्वर और मंडलियों के मानस के संत जन उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन बृज बिहारी जगत के द्वारा किया गया। अंतिम में आभार प्रदर्शन लहाराम कर्ष ने किया।


अन्य पोस्ट