महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 फरवरी। बागबाहरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बागबाहरा के वार्ड 11 आजाद चौक में सट्टा पट्टी लिख रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक अजय सिन्हा हमराह स्टाफ के साथ मोटर सायकल से शहर की ओर पेट्रोलिंग के लिए निकला था। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड नं.11 आजाद चौक बागबाहरा में रामानारायण उर्फ चेरू बघेल नामक व्यक्ति अपने पान ठेला में लोगों को रुपए पैसों का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी के आदेश उपरांत मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंच कर रामनारायण उर्फ चेरू बघेल पिता स्व मनीराम बघेल उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड 11 बाजार पारा बागबाहरा को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने सट्टा खिलाने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने उसके कब्जे से तीन नग पन्ना जिस पर विभिन्न अंकों के सामने रुपए पैसों का दाव लिखा हुआ एक कागज, एक नग डाट पेन, नगदी रकम 1150 रुपए, एक नग नीला रंग विवो कंपनी का मोबाइल बरामद किया है।