महासमुन्द

फाइलेरिया उन्मूलन पर हुई टास्क फोर्स की बैठक
27-Feb-2025 3:18 PM
फाइलेरिया उन्मूलन पर हुई टास्क फोर्स की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 27 फरवरी। अनुविभागीय अधिकारी रा. सरायपाली नम्रता चौबे की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 25 फरवरी को  विकासखण्ड स्तरीय टास्क  फोर्स की बैठक रखी गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया है कि फाइलेरिया बीमारी क्यूलेक्स मच्छर के काटने से एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे संक्रमित व्यक्ति में फैलता है। इसलिए फाइलेरिया दवाई सभी को खाना चाहिए। ताकि फाइलेरिया हाथी पांव  हाइड्रोसील की बीमारी समुदाय में नहीं फैल पाए।

इसके लिए सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम 27 फरवरी से 02 मार्च तक आंगनबाड़ी व स्कूलों में बूथ बनाकर एमडीए की दवाई सभी बच्चों को खिलाया जाना है। साथ ही 03 मार्च से 13 मार्च तक समुदाय स्तर पर घर.घर जाकर व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, निजी अस्पताल के ओपीडी के पास एमडीए कार्नर बनाते हुए छूटे हुये लोगों को भी दवाई खिलाया जाना है। दवाई खिलाने के बाद दाहिने  हाथ की छोटी उंगली में मार्क किया जाना है।

उन्होंने बताया कि गर्भवती, शिशुवती, गंभीर बीमारी से पीडि़त व्यक्तियों एवं 0 से 02 वर्ष के बच्चों को फाइलेरिया की दवाई नहीं खिलाई जायेगी। विकासखण्ड स्तरीय टास्क फोर्स की इस बैठक में अमित हलधर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली, दिनेश  यादव मुख्य नगर पालिका अधिकारी, श्रीधर पण्डा तहसीलदार, प्रकाश मांझी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, शीतल सिंह विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, मिथिला सिदार सुपरवाईजर महिला एवं बाल विकास विभाग एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट