महासमुन्द

वल्र्ड चैंपियनशिप में महासमुंद के तीन खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन
26-Feb-2025 2:29 PM
वल्र्ड चैंपियनशिप में महासमुंद के तीन खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 26 फ रवरी। जिले के फॉच्र्यून नेत्रहीन हायर सेकेंडरी स्कूल करमापटपर बागबाहरा खुर्द के तीन खिलाडिय़ों ने दुबई में 6 से 14 फरवरी तक आयोजित पैरा एथलेटिक्स वल्र्ड चैंपियनशिप ग्रांट फिक्स 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सुखदेव केवट ने 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया। वहीं 23वें नेशनल पैरा एथलेटिक्स 2025, चेन्नई 17.20 फरवरी में उन्होंने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल और 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल हासिल किया।

इसी तरह निखिल यादव ने 1500 मीटर दौड़ में 7वां स्थान और 500 मीटर दौड़ में 6वां स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार लक्की यादव ने टी 11 कैटेगरी बालक वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में 8वां स्थान और 400 मीटर दौड़ में 6वां स्थान प्राप्त किया।

इन खिलाडिय़ों की उपलब्धि पर जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला सीईओ एस आलोक और उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष निरंजन साहू, प्राचार्य रश्मि साहू एवं वार्डन लक्ष्मी प्रिया साहू उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट