महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 फ रवरी। नगरीय निकाय महासमुंद चुनाव में पार्षद पद पर निर्वाचित हुए भाजपा पार्षदों से रविवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सबसे पहले विधायक श्री सिन्हा ने सभी निर्वाचित पार्षदों को जीत की बधाई दी।
इसके बाद अलग-अलग वार्ड के पार्षदों से उनके क्षेत्र के संबंध आवश्यकताएं और नगर विकास के लिए आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में भी आवश्यक चर्चा की। पार्षदों ने भी विधायक के सामने अपने विचार रखें। इस दौरान भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद देवीचंद राठी, हरवंश सिंह नानू भाई, पवन पटेल, भाऊराम साहू, शुभ्रा शर्मा, माखन पटेल, चंद्रशेखर बेलदार, पीयूष साहू, माधुरी यदु, भारती चंद्राकर, सुनैना ठाकुर, सीता डोंडेकर, धनेश्वरी सोनवानी, कल्पना सूर्यवंशी उपस्थित थे।