महासमुन्द

कॉलेज में कॅरियरगाइडेंस
25-Feb-2025 2:35 PM
कॉलेज में कॅरियरगाइडेंस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,25 फ रवरी।
शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में 22 फरवरी को विद्यार्थियों के लिए मनोविज्ञान विभाग में कॅरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में डा. कविता कन्नौजे ने अपनी बात रखी। 

डॉ कन्नाौजे ने मनोविज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों के बारे  में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया। उन्होंने मनोविज्ञान के उभरते क्षेत्रों फॉरेंसिक मनोविज्ञान, क्रिमिनोलॉजी, स्पोट्र्स साइकोलॉजी जैसे विभिन्न क्षेत्रों के बारे में विद्यार्थीयों को बताया। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. ललिता साहू ने विद्यार्थियों को मनोविज्ञान के बारे में बताया कि मन और आत्मा का वैज्ञानिक अध्ययन है। कार्यक्रम का संचालन रेणुका साहू अतिथि व्याख्याता ने तथा आभार गायत्री चंद्राकर ने किया। इस दौरान बी ए द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट