महासमुन्द
दो-तीन घंटे लेट पहुंच रही पुशपुल-इंटरसिटी एक्सप्रेस
25-Feb-2025 2:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 25 फ रवरी। कल सोमवार को दो ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 2 से 3 घंटे विलम्ब से चली। जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
मिली जानकारी के अनुसार जुनागढ़ से रायपुर जक्शन जाने वाली लोकल पुशपुल ट्रेन अपने निर्धारित समय से तीन घंटे विलम्ब से पहुंची। यह गाड़ी सुबह करीब 7.1ं5 बजे यहां आती है। जो सुबह 10.15 बजे पहुंची।
इसी तरह पुरी से दुर्ग जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी अपने तय समय में करीब 2 घंटे 15 मिनट देरी से पहुंची। इस ट्रेन का यहां आने का समय करीब 8 सवा 8 बजे है। जो पूर्वान्ह करीब 11 बजे के आसपास पहुंची। ट्रेनों के विलम्ब से चलने यात्री परेशान हुए। वहीं दैनिक रेल यात्रियों को भी दिक्कतें हुई। महासमुंद रेल स्टेशन में विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर भी अपने निर्धारित समय से 2 घंटे विलम्ब से पहुंची। आज भी इनकी स्थिति यही थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे