महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,25 फ रवरी। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद रायपुर व राष्ट्रीय विज्ञान एवं संचार परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में प्राचार्य प्रो करुणा दुबे के दिशा निर्देशन एवं कार्यक्रम के संयोजक प्रो मनीराम धीवर के मार्गदर्शन व सहयोग से 22 फरवरी से 28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में 6 दिवसीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का जिला स्तरीय कार्यक्रम विज्ञान संकाय के समस्त विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया है। इन प्रतियोगिताओं में महासमुंद जिले के समस्त शासकीय व अशासकीय कॉलेज के विद्यार्थी हिस्सा लिया। इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम विकसित भारत को लेकर है।
इसी कड़ी में तृतीय दिवस कल 24 फरवरी को वनस्पतिशास्त्र एवं भौतिकशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में साइंस पर आधारित व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बायोटेक्नोलॉजी व खगोल विज्ञान विषय से संबंधित था। इस कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में वनस्पतिशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ ई पी चेलक व भौतिकशास्त्र से सहायक प्राध्यापक डॉ जगदीश सत्यम थे।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ श्रीराम कुंजाम सहायक प्राध्यापक वनस्पतिशास्त्र शासकीय वी वाय टी पीजी कॉलेज दुर्ग छत्तीसगढ़ तथा डॉ नंद कुमार चक्रधारी एसोसिएट प्रोफेसर स्कूल ऑफ स्टडीस भौतिक एवं खगोल विज्ञान पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो करुणा दुबे ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। प्रथम वक्ता के रूप में डॉ. श्रीराम कुंजाम ने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स एन्ड बायोटेक्नोलॉजी विषय से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दी। बताया कि किस प्रकार हम अपनी क्रियात्मकता से नवीन चीजों की खोज कर सकते हैं तथा उसे पेटेंट करवा सकते हैं।
द्वितीय वक्ता के रूप में डॉ. नंद कुमार चक्रधारी ने खगोल विज्ञान एवं प्रतिदिन घटने वाली खगोलीय घटनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
उक्त कार्यक्रम में पीजी कॉलेज एवं अन्य कॉलेज के छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में दिवाकर वर्मा, डॉ. जागृति चंद्राकर, रितेश्वरी सेन,गौरव कुमार सोनी,रोहित कन्नौजे, योगेश चंदेल का विशेष रूप से सहयोग प्राप्त हुआ। ज्ञात हो कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के दिन शासकीय पीजी कॉलेज में मुख्य अतिथियों के द्वारा पुरस्कार, शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में विज्ञान संकाय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद थे।