महासमुन्द
गंभीर अवस्था में बुजुर्ग अस्पताल में
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 फरवरी। कोमाखान थाना अंतर्गत बाम्हनडीह के दबंगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को एक दुग्धपालक बुजुर्ग के ऊपर इन्होंने जानलेवा हमला कर दिया था।
पुलिस के मुताबिक प्रार्थी के भैंस ने खुले जगह पर रखा पैरा खा लिया था। इस मामले में पुलिस ने गुलशन साहू, नरोत्तम साहू एवं वार्ड पंच रामचरण ऊर्फ रामचंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी तिलेखा यादव ने पुलिस को बताया कि मैं ग्राम ब्राहमनडीह की रहने वाली हूं। 23 फरवरी की शाम को 4 बजे हमारे गांव के ही रहने वाले गुलशन साहू, नरोत्तम साहू एवं रामचरण उर्फ रामचंद्र यादव ने मिलकर जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज कर मुझे एवं मेरे पिताजी इंद्रो यादव के साथ घर घुसकर मारपीट की है। जिससे मेरे पिताजी को गंभीर चोट आई है। उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराई हूं। इलाज जारी है।