महासमुन्द
5 दिनों में व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 24 फरवरी। किसान संघर्ष समिति के संयोजक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंकित बागबाहरा के नेतृत्व में खल्लारी विधानसभा में आने वाले दो प्रमुख ब्लॉक बागबाहरा व पिथौरा के सैकड़ों किसानों ने सोमवार को खेती किसानी, परीक्षा,शादी,छट्टी के समय लगातार हो रही विद्युत कटौती,लो वोल्टेज व समय बेसमय फेस को बदला जाने के विरोध में ग्राम कोमाखान में वृहद प्रदर्शन करते हुए मुख्य विद्युत अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंप कर विद्युत समस्या समाधान की मांग की है। पांच दिनों में व्यवस्था न सुधारने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
उक्त सम्बन्ध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंकित बागबाहरा ने बताया कि विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था से ग्रामीण लौ वोल्टेज से परेशान है।जिससे प्रत्येक गाँव मे पीने के पानी की समस्या,खेत मे पानी की समस्या, रात में लो वोल्टेज के कारण सोने में समस्या, परीक्षा के समय अंधेरे व कम रौशनी के कारण पढ़ ना पाने की समस्या,दुकान में लाइट की समस्या और तो और वेल्डिंग वाला, तौलाई वाला,तेल मिल,दाल मिल, ईंटा फैक्ट्री, जैसे लघु उद्योग भी इस समस्या से जूझ रहे हैं ।
उक्त मामले में आंदोलनरत किसानों ने बताया कि लगातार लाइन मैन,व बिजली विभाग को मौखिक जानकारी देने के बाद भी वो इस समस्या को कम नही कर पाए बल्कि समस्या में और वृद्धि हो चुकी है , किसानों की 50 फीसदी से ज्यादा फसल मर चुकी है और अब किसानों का यह आंदोलन बची हुई फसल को बचाने के लिए है ।इसके लिए सोमवार को अंकित बागबाहरा के आह्वान पर कोई 50 ग्राम के ग्रामीण, जिसमें प्रमुख रूप से बकमा, गांजर,बांसकांठा,कोमाखान,घोइनाबाहरा, बोडरीदादर, सेनभांटा, कोचर्रा, कुसमी, सिमगाव, टेका, डोंगरगाँव, कोकड़ी, झिटकी, पटपरपाली, कोल्दा, भरुआमुडा, सुईनारा, चंद्रपुर, नर्रा, मुड़पार, झिटकी,परकोम, टेढ़ीनारा, नवागांव, सोहागपुर, बैगाखमहरिया, उखरा,अमेरा, नवागांव कला, लामी, कोसमर्रा, मोंगरापाली,खेमड़ा,डाइजबाँधा, फुलवारी, लोंदामुडा, बसूलाड़बरी, मोहबा,लिटिया,खट्टादिहि, सिवनी,बाम्हनडी ही, बाँसकाठा आदि ग्रामों से ग्रामीण किसान एकत्रित हूए थे ।
सभी किसान साथियों ने अंकित के नेतृत्व में ग्राम घोइनाबाहरा में एकत्रित हो एक बैठक रखी व अपने-अपने विचार रखे बैठक उपरांत रैली की शक्ल में समस्त किसान साथी कोमाखान विद्युत अधिकारी के दफ्तर जिला मुख्य विद्युत अधिकारी के नाम का ज्ञापन देने पहुंचे जिसमें लो वोल्टेज,बिजली कटौती,फेस बदलने को तत्काल रोके जाने संबंधी ज्ञापन दिया गया व यदि 5 दिनों के अंदर इस समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो आगे चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा सम्बंधी बातें भी कही गयी ।
इस बैठक व ज्ञापन में मुख्य रूप से अंकित बागबाहरा के साथ कांग्रेस पार्टी से समर्थित जिला पंचायत का चुनाव लड़े श्रीमती बसन्ता ठाकुर,आशीष दीवान, सरपंच द्वय मुकेश ठाकुर,ललित बया,सफी मोहम्मद,वाजिद खान,डिगेश्वर देवांगन,पुष्कर चन्द्राकर,कोमल साहू,तूफान दीवान,मिनेश्वर साहू,सनौराम ठाकुर,पुनाराम ठाकुर,चिंतामणि चन्द्राकर,नूतन पटेल,भागीरथी पटेल,कनक साहू,नेमीचंद साहू,विमल साहू,चंद्रशेखर साहू,दीनदयाल चक्रधारी,राजेन्द्र साहू,गोपीराम निहाल,गोपाल सिन्हा, यादराम,महेंद्र चक्रधारी,हेमसिंह सिन्हा,राजू सिंह ठाकुर, गोवर्धन निराला,मोहर चक्रधारी,जनक राम निषाद,ठाकुर राम,चमनलाल,एवन साहू,कुंदन दीवान,रामशरण साहू,थानुराम साहू,रूपधर,कुमार पांडे,भूपेंद्र निषाद,जीवन दीवान,धर्मेंद्र शर्मा,मोरध्वज पटेल,मिकेश्वर सेन,दीपक पटेल,रेशम पटेल,पुसौराम, नेमीचंद साहू,टुमन निषाद,रेवाराम सिन्हा,पदुमलाल,सुरेश,दिनुराम,गैंदराम चक्रधारी,कोयल,गोयल चन्द्राकर,कन्हैया पटेल,वैभव साहू,राजकुमार वैष्णव,युवक यादव, खुमेश्वर यादव,पुखराज साहू,पुनाराद ठाकुर,ज्ञान ठाकुर,मनोज चन्द्राकर,प्रिंस चन्द्राकर,निर्भयराम,भगतराम देवांगन,गुमान चन्द्राकर, शोपचन्द ,टीकाराम, ओमकुमार पटेल, उमेद कुमार, नवीन, रामकृष्ण, खेमराज बघेल,हीरालाल पटेल,सहित 350 से ज्यादा किसान मौजूद थे जो कि समस्या का समुचित समाधान न मिलने पर आंदोलन करने का मन बना चुके हैं।