महासमुन्द
महासमुंद, 24 फ रवरी। सांकरा के पास स्कूली बच्चों को ले जा रहे वाहन पलटने के मामले में चालक के विरूद्ध सांकरा थाने में रिपोर्ट दर्ज किया गया है।
प्रार्थी अखिलेश कुमार साहू ने सांकरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसकी पुत्री रियांशी साहू उम्र 5 साल जो एडीएन स्कूल सांकरा में यूकेजी में अध्ययनरत है। वाहन में बैठ कर स्कूल आना-जाना करती है। उक्त वाहन में 17-18 और बच्चे आसपास गांवों से स्कूल जाते हैं। बीते 21 फरवरी को सांकरा से घर जाते समय बिजेपुर रोड मोड़ के आगे वाहन का एक्सीडेंट हो गया था। वहां प्रार्थी मेरी पुत्री एवं अन्य बच्चों को चोटें आई थी। मैंने अपनी पुत्री रियांशी साहू को निजी अस्पताल में भर्ती किया था। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई है।
प्रार्थी ने बताया है कि वाहन चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर वाहन को दुर्घटनाग्रस्त किया। जिससे बच्चों को चोटें आई है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ 125,281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।