महासमुन्द
अंतिम चरण में 82.53 फीसदी मतदान
महासमुंद,24 फ रवरी। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत रविवार को तृतीय चरण का मतदान शांतिपूर्वक समाप्त हुआ। जनपद पंचायत महासमुंद के 279 मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का उपयोग किया। युवा, बुजुर्ग,महिला मतदाताओं ने बढक़र हिस्सा लिया।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच इनमें से कुछ ने जीवन का पहला मतदान किया और कुछ ने आखरी। सभी ने कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी जरूरी है। कल भी मतदान केंद्रों में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। कलेक्टर विनय लंगेह, जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी हरिशंकर पैंकरा ने शासकीय प्राथमिक शाला मचेवा में सुबह 7 बजे पहुंचकर लाइन में लगकर मतदान किया। शाम तक अंतिम मतदान प्रतिशत 82.53 प्रतशत रहा।
मतदान केन्द्रों में जिला प्रशासन ने मतदान को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों में पाने के पानी, छाया और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी ताकि मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो। मतदान में युवाओं,महिलाओं और बुजुर्गों ने जोश के साथ भाग लिया। खासकर पहली बार मतदान कर रहे युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बुजुर्ग मतदाता भी लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भूमिका निभाने पहुंचे।
जानकारी अनुसार महासमुंद जनपद पंचायत में कल दोपहर 1 बजे तक 47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिसमें महिला मतदाताओं का प्रतिशत 50.97 और पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 42.87 शामिल है। दोपहर 3 बजे तक लगभग 70 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान करीब 96 वर्ष उम्र के शारीरिक रूप से थोड़ा कमजोर बुजुर्गों ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। पहली बार वोट डालकर खुशी और कविता कुर्रे उत्साहित दिखीं।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरौंडा बाजार मतदान केंद्र में पहली बार मतदान करने पहुंचीं युवा मतदाता खुशी कुर्रे और कविता कुर्रे ने मतदान के बाद अपने अनुभव साझा किए। खुशी कुर्रे ने बताया कि वह अपने मतदान अधिकार को लेकर बेहद उत्साहित थीं और सुबह जल्दी ही मतदान केंद्र पहुंचीं। उन्होंने इसे गर्व का क्षण बताया और कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी निभाना हर नागरिक का कर्तव्य है। जबकि कविता कुर्रे ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से प्रेरित होकर इस महापर्व में भाग लेने की बात कही। उन्होंने पहली बार मतदान करने को एक खास और प्रेरणादायक अनुभव बताया और मतदान केंद्र पर प्रशासन द्वारा की गई बेहतरीन व्यवस्थाओं की सराहना की। मतदान के बाद दोनों फस्र्ट-टाइम मतदाताओं ने गर्व से अपनी उंगली पर लगी अमिट स्याही दिखाते हुए तस्वीर खिंचवाई।
कल तृतीय चरण में महासमुंद ब्लॉक के 03 जिला पंचायत सदस्य, 25 जनपद सदस्य, 102 सरपंच और 853 पंच पदों के लिए मतदान हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में महासमुंद जनपद पंचायत की सभी 105 ग्राम पंचायतों के 279 मतदान केंद्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जनपद पंचायत महासमुंद अंतर्गत एक लाख 70 हजार 607 मतदाता थे।
इनमें पुरुष मतदाता 83 हजार 558 व महिला मतदाता 87 हजार 49 हैं। जनपद पंचायत महासमुंद में जिला पंचायत सदस्य की संख्या 03, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 25, सरपंचों की संख्या 105 एवं पंचों की संख्या 1413 है। जिसमें से 560 पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हंै। वहीं सरपंच के 03 पद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों में पंच के लिए 2124, सरपंच के लिए 470, जनपद सदस्य के लिए 130 अभ्यर्थी, जिला पंचायत सदस्य के 20 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में थे। शाम तक अंतिम मतदान प्रतिशत 82.53 प्रतिशत रहा।