महासमुन्द

अगले 48 घंटों में बारिश की संभावना
24-Feb-2025 2:25 PM
अगले 48 घंटों  में बारिश की संभावना

महासमुंद, 24 फ रवरी। आगामी 48 घंटे में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। फलस्वरूप 24-25 फरवरी शहर सहित अंचल में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

मिली जानकारी के मुताबिक पिछले माह भर से शहर सहित अंचल का तापमान कभी सर्द तो कभी गर्म हो रहा है। इस बीच कल मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इधर पश्चिमी विक्षोभका प्रभाव कम होने से उत्तर से ठंडी हवाएं आने की संभावना है। जिससे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आगामी दो दिनों में तापमान लगभग 2 डिग्री तक कम हो सकता है।

वहीं अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतर जगह मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन अंचल में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।


अन्य पोस्ट