महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 23 फरवरी। जिला पंचायत चुनाव में क्षेत्र के क्रमांक 7 से करण दीवान ने शानदार जीत दर्ज की है। क्रमांक 8 से रामदुलारी सिन्हा, 9 से जगमोती भोई एवं 10 से सीमा नायक चुनाव जीत कर जिला पंचायत सदस्य बन गई हंै।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार मतदाताओं ने पुराने चेहरों को नकार दिया है। जिला पंचायत क्षेत्र क्र 8 से निवृतमान जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा समर्थित उषा पटेल को पूर्व जनपद अध्यक्ष रामदुलारी सिन्हा ने करीब 5500 मतों से शिकस्त दी है।
क्रमांक 7 से पूर्व में भी जिला पंचायत सदस्य चुने गए कांग्रेस नेता करणसिंह दीवान ने भारी भरकम जीत दर्ज की। वे अपने प्रतिद्वंदी से को 11000 मतों से चुनाव जीते हंै।
इसके अलावा क्षेत्र क्र 10 से पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिलोचन नायक की पुत्री सीमा नायक ने कांटे की टक्कर में निवृतमान जनपद अध्यक्ष सत्यभामा नाग को मात्र 164 मतों के अंतर से परास्त किया है। इसके अलावा क्षेत्र क्र 9 से जगमोती भोई ने चुनाव जीत लिया है।