महासमुन्द

शहरी क्षेत्र के प्रत्येक गरीब परिवारों को आवास योजना का लाभ दें सरकार-विनोद चंद्राकर
23-Feb-2025 3:26 PM
शहरी क्षेत्र के प्रत्येक गरीब परिवारों को आवास योजना का लाभ दें सरकार-विनोद चंद्राकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,23 फरवरी। पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय जो घोषणाएं की थीए वह तो पूरा नहीं कर पाई। उम्मीद है नगर निगमए पालिकाए पंचायत चुनाव में शहरी क्षेत्र के निवासियों से किए वादे वह पूर करेगी। क्योंकि शहरी क्षेत्र के लोगों ने भाजपा पर भरोसा कर प्रदेश के 10 नगर निगम व 36 नगर पालिका में भाजपा के महापौरए अध्यक्ष बनाए हैं।

श्री चंद्राकर ने कहा कि भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव में छग के शहरी क्षेत्र के नजूल भूमि में निवासरत लोगों को पट्टा प्रदान करने तथा हर गरीब परिवार को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने संकल्प पत्र जारी किया था। भाजपा के संकल्प पत्र के अनुसार ऐसे गरीब परिवार भी आवास योजना के लिए पात्र होंगे जो पालिका में नियमित टैक्स का भुगतान कर रहे हैं। जलकरए संपत्तिकरए समेकित करए नियमित बिजली बिल आदि जमा करने वाले गरीब परिवारों को आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। इस लिहाज से अब शहरी क्षेत्र में निवास रत प्रत्येक गरीब परिवारों को पक्का आवास प्रदान करने की दिशा में शीघ्र कार्य शुरू होना चाहिए। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के समय किए वादे पर विफल भाजपा दो.एक वादों को छोड़ संकल्प पत्र में दर्ज अधिकतर घोषणाओं पर अब तक अमल नहीं कर पाई है। श्री चंद्राकर ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव जीतने प्रदेश के युवाओं, माताओं-बहनों, बुजूर्गों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, महाविद्यालयीन छात्राओं से जो वादे किए थे, उस पर साल बीतने के बाद भी अमल नहीं किया है। भाजपा ने कहा था कि सभी शासकीय पदों पर दो साल के अंदर एक लाख भर्ती किया जाएगा। उनके कार्यकाल का आज दूसरा साल चल रहा है। 1 लाख तो क्या 1 हजार पदों पर भी प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को नौकरी नहीं मिली है।

इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख नए घर बनाने के वादे किए गए थे। जो आवास स्वीकृत हुए हैं, उनमें से अधिकतर आवासों की स्वीकृति पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में हो चुका था। साथ ही हजारों आवासों के लिए राशि भी जारी कर दी गई थी। भाजपा ने दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को हर साल 10000 रुपए की आर्थिक सहायता, 500 नए जन औषधि केंद्र खोलने, छत्तीसगढ़ में उद्यम क्रांति योजना के तहत प्रदेश में युवाओं को 50 फीसदी सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त ऋणए दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन की स्थापना, महाविद्यालयीन छात्राओं को कॉलेज आने.जाने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से मासिक ट्रेवल अलॉउंस, 500 रुपए में गैस सिलेंडर प्रदान करने के वादे प्रदेश वासियों से किए थे। इन घोषणाओं का क्रियान्वयन शुरू नहीं होना यह स्पष्ट करता है कि भाजपा केवल जुमलेबाजी में माहिर है।


अन्य पोस्ट