महासमुन्द

बारात जाने के पहले मतदान
21-Feb-2025 2:35 PM
बारात जाने के पहले मतदान

महासमुंद,21फरवरी। बागबाहरा विकासखंड के बाम्हनडीह के सकोला गांव के दूल्हे गौरव उपाध्याय ने बारात जाने के पहले मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। दूल्हा बारात लेकर 200 किलोमीटर दूर दुर्ग जिले के ग्राम घूमा जाने वाले थे। दुल्हन लाने के पहले उसने ग्राम सरकार चुनने का फैसला किया और बारात जाने के पहले मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मतदान किया। 

 


अन्य पोस्ट