महासमुन्द

नांदगांव में 25 से क्रिकेट स्पर्धा
21-Feb-2025 2:28 PM
नांदगांव में 25 से क्रिकेट स्पर्धा

महासमुंद,21फरवरी। नांदगांव में नांदगांव ब्लास्टर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान मेें 25 फरवरी से 2 मार्च तक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। ब्लास्टर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष मनीष जांगड़े ने बताया कि प्रथम विजेता को 11 हजार 111, द्वितीय को 7 हजार 777 एवं तृतीय को 4 हजार 444 रुपए सहित ट्राफी, मेडल और शील्ड दिया जाएगा। आयोजक समिति ने ज्यादा से ज्यादा टीम से खेल में शामिल होने की अपील की है। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 501 रुपए रखा गया है।


अन्य पोस्ट