महासमुन्द

मार्निंग वाक के लिए निकले 4 लोगों को कार ने टक्कर मारी
21-Feb-2025 2:20 PM
मार्निंग वाक के लिए निकले 4 लोगों को  कार ने टक्कर मारी

महासमुंद,21फरवरी। बसना थाना अंतर्गत ग्राम सीतापुर में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले चार लोगों को एक कार ने टक्कर मार दी है। टक्कर लगने से चारों घायल हो गए। घटना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज की है। पुलिस के अनुसार ग्राम सीतापुर निवासी उत्तर भोई ने 19 फरवरी को सुबह करीब 3.30 बजे के बीच थाने पहुंचा और बताया कि गांव के अन्य साथी भरत भोई, लक्ष्मीनारायण बढ़ाई, विद्याधर भोई, जन्मजय प्रधान व प्रभात विसाल के साथ रोजाना की तरह पैदल टहलने के लिये जा रहा था। गांव के स्कूल के पास पहुंचते ही बस्ती तरफ से पीछे की ओर से आ रही एक कार के चालक ने अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए साइड से उत्तर भोई, भरत भोई के पैर व लक्ष्मीनारायण बढ़ाई के पैर में टक्कर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। दुर्घटना में सभी को चोंट आई है। घटना के बाद कार चालक तेजी से वाहन चलाते हुुए वहां से भाग निकला। घटना की शिकायत पुलिस से करने के बाद वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 125 ए बीएनएस 281 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य पोस्ट