महासमुन्द

नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष को बधाई देने रोज लग रहा तांता
20-Feb-2025 2:27 PM
नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष को बधाई देने रोज लग रहा तांता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 20 फरवरी। नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू को बधाई देने प्रतिदिन सैकड़ों लोग उनके निवास पहुंच रहे हैं। सुबह से देर शाम तक शहर के विभिन्न वार्डों के प्रतिनिधि मंडल, समाजिक संगठन, महिला संगठन व युवा संगठन प्रतिदिन श्री साहू के निवास पहुंचकर पुष्प गुच्छ, पुष्पमाला व श्रीफल भेंटकर रहे हैं।  श्री साहू की जीत से उत्साहित नगर की माताएं प्रतिदिन उनके निवास पहुंचकर अपना आशीर्वाद दे रहे हैं।  स्वागत से अभिभूत नगर पालिका अध्यक्ष श्री साहू सभी का आदर-सत्कार कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं तथा हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने आश्वस्त भी कर रहे हैं। मालूम हो कि निखिलकांत साहू अपने प्रतिद्वंदी डॉ. विमल चोपड़ा से बड़े अंतर से चुनाव जीतकर नपाध्यक्ष बने हैं। श्री साहू ने भाजपा सरकार के खिलाफ  महतारी वंदन योजना में अनेक खामियों व विसंगतियों को लेकर शहर की महिलाओं कोसात लेकर एक बड़ा आंदोलन किया था। इसके अलावा गर्मी के दिनों में पेयजल समस्या को देखते हुए उन्होंने अनेक पानी टैंकर चलाकर नि:शुल्क पानी की व्यवस्था शहर के सभी वार्डों में की थी।

 इस अवसर पर वार्ड 27 के पार्षद गुलशन साहू भी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट